earthquake

असम में आया 6.4 तीव्रता का बड़ा भूकंप

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई जा रही है और भूकंप का केंद्र बिंदु असम का सोनितपुर बताया जा रहा है। झटका कई मिनट तक महसूस किया गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

 

भूकंप का प्रभाव असम समेत उत्तर बंगाल में महसूस किया गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका 7 बजकर 51 मिनट पर महसूस किया गया। असम के कई घरों में दरारें आ गई हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और असम के लोगों के कुशल मंगल की कामना की।

Share from here