Assembly Election 2026 – चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
Assembly Election 2026
चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को होंगे। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि 5 राज्यों के 824 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होंगे। जिनमे 17.4 करोड़ वोटर हैं। जिनके लिए 2.18 लाख पोलिंग स्टेशन हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि एक भी योग्य वोटर लिस्ट से न छुटे और एक भी अवैध वोट न पड़े।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीट, तमिलनाडु में 234 सीट, असम में 126 सीट, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं।
