breaking news

कोयला मामला – दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में हाजिर हुए आईपीएस श्याम सिंह

कोयला मामले में आईपीएस श्याम सिंह दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंच गए हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, श्याम सिंह से पूछताछ की जाएगी कि जब वह बीरभूम के पुलिस अधीक्षक थे तब उनकी भूमिका क्या थी। उल्लेखनीय है कि आईपीएस कोटेश्वर राव कल ईडी कार्यालय में पेश हुए थे।

Continue Reading
breaking news

बस किराया मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की सरकार को सख्त फटकार, जुर्माना भी

बस किराए से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बसों के किराये में वृद्धि को लेकर ममता बनर्जी सरकार के रवैये पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट की दो जजों की खंडपीठ ने पूछा, “क्या राज्य के पास बस किराए में बढ़ोतरी को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं है? जवाब देने […]

Continue Reading

CM हेमंत सोरेन के करीबी के यहां ED रेड में मिलीं दो AK-47

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़े केस में ईडी की कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश सहित रांची के 12 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की। प्रेम प्रकाश के आवास से दो एके-47 मिले हैं। वहीं, रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर भी […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अमृता अस्पताल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, अमृतानंदमयी मठ की प्रमुख मां अमृता, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जाएगा। यह सुपर […]

Continue Reading
breaking news

पूजा कमिटियों को 60 हजार के अनुदान को लेकर PIL दायर करने की अनुमति

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूजा समितियों को 60 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है। मुख्य न्यायाधीश ने जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश ने शीघ्र सुनवाई के अनुरोध पर गौर करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार […]

Continue Reading
breaking news

टीएमसी ने सुबल भौमिक को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

टीएमसी ने सुबल भौमिक को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। तृणमूल ने बयान जारी कर बताया कि सुबल भौमिक के हटने के बाद राजीव बनर्जी और सुष्मिता देव नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक पार्टी के कामकाज को देखेंगे।

Continue Reading

बागुईहाटी से 6.47 करोड़ का सोना जब्त, 4 गिरफ्तार

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए प्रिवेंटिव कमिश्नरेट पश्चिम बंगाल के पी एंड आई के अधिकारियों ने 23 अगस्त को बागुईहाटी में एक परिसर से 6.47 करोड़ के मूल्य का विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। जिसका वजन 12.215 किलोग्राम है। पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 10,649 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 10,649 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 10,677 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,37,44,301 हो गई है। इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,27,452 हो गया है। अब 96,442 एक्टिव केस है।

Continue Reading
breaking news

झारखंड – अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई हो रही है। जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत राज्य के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। 

Continue Reading
breaking news

बनगांव और आसनसोल के नगरपालिका उपचुनाव में तृणमूल की जीत

बनगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 के उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी पपई राहा ने जीत हासिल की। उन्होंने 2 हजार 118 मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर बीजेपी के अरूप पाल रहे।वहीं दूसरी ओर आसनसोल वार्ड नंबर 6 में भी तृणमूल ने जीत दर्ज की है। तृणमूल उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने साढ़े चार […]

Continue Reading