breaking news

पश्चिम बंगाल – 12 फरवरी को होंगे चार नगर निगम के चुनाव

आसनसोल, बिधाननगर, चंदननगर और सिलीगुड़ी में होने वाले निगम चुनाव 12 फरवरी को होंगे। नतीजे 14 फरवरी को आएंगे। उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना मामलों के कारण 22 जनवरी को होने वाले 4 निगम चुनाव को आगे बढ़ा दिया था।

Continue Reading

समाजसेवा नवयुवक समिति ने मनाया गणतंत्र दिवस, बांटी मिठाइयां

श्यामपुकुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 21 में समाजसेवा नवयुवक समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्नालाल साव ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर बिस्किट, मिठाई, मास्क, चॉकलेट आदि बांटे गए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम […]

Continue Reading
breaking news

वुहान के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, दक्षिण अफ्रीका में मिला नया वेरिएंट, 3 में से 1 मरीज की होगी मौत!

चीन के वुहान के वैज्ञानिकों ने अब नए कोरोना वेरिएंट ‘नियोकोव’ ( NeoCoV) को लेकर डराने वाली खबर दी है। वुहान के वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस ‘नियोकोव’ मिला है। इसकी संक्रमण व मृत्यु दर दोनों ही बहुत ज्यादा है। इसके संक्रमित हर तीन व्यक्तियों में से एक […]

Continue Reading

मुझे गर्व है कि मैं भी कभी एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ – एनसीसी की रैली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी की रैली को संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम ने एनसीसी टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी देखा।   अपने सम्बोधन में पीएम ने कहा कि इस समय देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और जब एक […]

Continue Reading
Calcutta High Court

पश्चिम बंगाल – स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार ने कोर्ट से मांगा समय

राज्य में कोरोना के कारण बंद स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर कोलकाता हाइकोर्ट में जनस्वार्थ मामले की सुनवाई में राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए  समय मांगा है। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है और अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी।   राज्य सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर कोर्ट […]

Continue Reading

नारद मामले में कोर्ट में पेश हुए फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, शोवन चटर्जी

नारद मामले में फिरहाद हकीम, मदन मित्रा और शोवन चटर्जी आज बेंकशाल कोर्ट में पेश हुए। तीनों को पहले ईडी ने मामले में अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें आज पेश होना था जिसके लिए तीनों कोर्ट पहुंचे।

Continue Reading
breaking news

चुनाव बाद हिंसा – अभिजीत सरकार हत्याकांड मामले में सीबीआई ने 5 आरोपियों पर किया 50-50 हजार का इनाम घोषित

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के दिन हुए अभिजीत सरकार हत्याकांड मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पांच आरोपियों में महिला भी शामिल है। सीबीआई ने सूचना देने वाले को हर व्यक्ति पर 50 हजार का इनाम देने का एलान किया है। सीबीआई की विशेष अदालत […]

Continue Reading
breaking news

लुइज़िन्हो फलेरियो ने फतोर्दा से अपनी उम्मीदवारी ली वापस

टीएमसी नेता लुइज़िन्हो फलेरियो ने फतोर्दा निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। उनकी जगह सियोला वास को टीएमसी ने फतोर्डा से मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि लुइज़िन्हो फलेरियो गोवा में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।

Continue Reading

अगले 2 दिन बढ़ेगी ठंड, अगले सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 29 और 30 जनवरी को उत्तर और दक्षिण बंगाल में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।   कोलकाता में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जिले में पारा 10-11 डिग्री सेल्सियस तक गिर […]

Continue Reading
breaking news

पाटुली – बस से टकराई कार, एक की मौत तीन घायल

सुबह सात बजे पाटुली में भयानक हादसा हो गया। निजी कार ने नियंत्रण खो दिया और बस के पिछले हिस्से में जा टकराई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल। घायलों को स्थानीय बाघाजतिन अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निजी कार की रफ्तार सामान्य से काफी ज्यादा […]

Continue Reading