breaking news

गाय तस्करी के मामले में सीबीआई की नजर में अब अणुव्रत मंडल के रिश्तेदारों की संपत्ति

गाय तस्करी के मामले में अब अणुव्रत मंडल के रिश्तेदारों की संपत्ति सीबीआई की नजर में है। सूत्रों के मुताबिक, बोलपुर स्थित शिवशंभू राइस मिल के स्वामित्व दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट, जो अनुब्रत के रिश्तेदार के नाम पर है, मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने बोलपुर में भूमि रजिस्ट्री कार्यालय से अनुव्रत के […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 2,135 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 2,135 मामले सामने आए हैं। 3,208 लोग ठीक हुए हैं। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,46,16,394 हो गई है। मौत का कुल आंकड़ा 5,28,835 हो गया है। अब 26,292 एक्टिव केस है।

Continue Reading

आज का पंचांग

12/10/2022 का पंचांग संवत 1944, विक्रम संवत 2079 महीना -आश्विन तिथि – कृष्ण पक्ष तृतीया वार – बुधवार  सूर्योदय – 05:32, सूर्यास्त – 17:14 नक्षत्र –  भरणी 17:10 तक, कृतिका योग – वज्र 14:21 तक, सिद्धि सूर्य राशि – कन्या , चन्द्र राशि –  मेष 23:29 तक ,वृषभ अभिजीत मुहूर्त – कोई नही विजय मुहूर्त […]

Continue Reading
breaking news

मोबाइल गेमिंग एप मामले में लालबाजार ने 32 करोड़ रुपये किए फ्रीज

मोबाइल गेमिंग एप मामले में लालबाजार ने 32 करोड़ रुपये फ्रीज किए है। अकाउंट के बारे में जानकारी साल्टलेक सेक्टर 5 के ऑफिस में तलाशी के दौरान मिली थी। लालबाजार को 1600 बैंक खातों की जानकारी मिली थी जिसके बाद लालबाजार ने उन खातों से 32 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए है।

Continue Reading
breaking news

माणिक भट्टाचार्य को 14 दिनों की ईडी हिरासत

टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को 14 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के साथ कथित रूप से सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Continue Reading

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, कहा- महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है तो सारे काल मिट जाते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक के पहले चरण का लोकार्पण किया। महाकाल मंदिर कॉरिडोर का पूरा एरिया करीब 900 मीटर का है। कार्यक्रम के दौरान करीब 60 हजार लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले महाकाल का दर्शन किया। साथ ही संध्या […]

Continue Reading
breaking news

एकनाथ शिंदे गुट को मिला ‘तलवार और ढाल’ चुनाव चिन्ह

चुनाव आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को ‘तलवार और ढाल’ (Sword and Shield) का चुनाव चिह्न आवंटित किया है। शिंदे गुट को बीते दिन ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ का नाम दिया गया था। चुनाव आयोग ने कल उद्धव ठाकरे गुट को मशाल का चुनाव चिह्न आवंटित किया था और ‘शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम दिया था।

Continue Reading
breaking news

मेट्रो में फिर आत्महत्या को कोशिश, पार्क स्ट्रीट में मेट्रो के आगे कूदा व्यक्ति

कोलकाता की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो में फिर आत्महत्या की कोशिश की गई है। पार्क स्ट्रीट मेट्रो की डाउन लाइन में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी।आशंकाजनक स्थिति में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के कारण मेट्रो सेवा बाधित है। 

Continue Reading
breaking news

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर में एनआईए (NIA) का एक्शन देखने को मिला है। घाटी के शोपियां और राजौरी जिले के कई इलाकों में एनआईए ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी आतंक से संबंधित मामलों को लेकर की गई है। इससे पहले टेरर फंडिंग को लेकर भी एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।

Continue Reading
breaking news

सुप्रीम कोर्ट से सोनाली चक्रवर्ती और राज्य सरकार को झटका

सुप्रीम कोर्ट से सोनाली चक्रवर्ती और राज्य सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी की पुनर्नियुक्ति को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने सोनाली चक्रवर्ती को कुलपति के पद पर बहाल करने के फैसले को खारिज कर […]

Continue Reading