Baba Bageshwar – बाबा बागेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस

कोलकाता

Baba Bageshwar – बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ ‘बागेश्वर बाबा’ पर बंगाली समाज के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है।

Baba Bageshwar

आरोप लगाया गया है कि बंगाल आकर धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाली जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने जानकारी दी है कि इस घटना के विरोध में भवानीपुर थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके मद्देनजर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से भवानीपुर थाने के सामने एकत्र होने की अपील की गई है।

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि किसी को भी बंगाली जाति का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अपमान के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Share from here