Advertisement

Derek O’Brien – शेक्सपियर सरणी थाने में पेश हुए डेरेक ओ’ब्रायन

कोलकाता

Derek O’Brien – कोलकाता के शेक्सपियर सरणी थाने में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन फिर हाजिर हुए।

Advertisement

Derek O’Brien

कैमक स्ट्रीट स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने होर्डिंग्स हटाने को लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ हुई झड़प और तनाव के सिलसिले में पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद वे इस थाने में पेश हुए।

वे सुबह करीब 11:20 पर पहुँचे। खबर लिखे जाने तक डेरेक थाने में ही है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना की शुरुआत पिछले 27 अगस्त को हुई थी, जब कोलकाता नगर निगम और पुलिस की एक टीम कैमक स्ट्रीट पर सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के ऊपर लगे एक होर्डिंग को हटाने पहुँची थी।

उस दौरान पुलिस ने डेरेक ओ’ब्रायन, अभिषेक बनर्जी और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया था।

इस मामले में शेक्सपियर सरणी थाने में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गईं और पुलिस ने डेरेक ओ’ब्रायन तथा अभिषेक बनर्जी को समन भेजा था।

शुरुआत में डेरेक ओ’ब्रायन ने पेश होने के लिए कुछ और समय की मांग की थी, जिसे पुलिस ने खारिज करते हुए नया नोटिस जारी किया।

इसके बाद, निर्धारित दिन वे खुद अपनी कार से थाने पहुँचे, जहाँ उनसे लंबी पूछताछ की गई। आज फिर वे थाना पहुँचे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari