Advertisement

Baduria – बादुड़िया नगर पालिका चेयरमैन गिरफ्तार, 80 लाख रुपये बरामद

बंगाल

Baduria – पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया से 80 लाख नगदी मिलने की खबर सामने आई है।

Advertisement

Baduria

मामले में बादुड़िया नगर पालिका (पौरसभा) के अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।

दीपांकर भट्टाचार्य को स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक बुरहानुल मुकाद्दिम का बेहद करीबी माना जाता है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में आरोपी अध्यक्ष के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है।

कल ही पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य के पार्टी कार्यालय और एक फार्महाउस (बागान बाड़ी) पर छापेमारी कर करीब 4,000 सरकारी तिरपाल बरामद किए थे।

इस जब्ती के बाद बादुड़िया थाने में उनके खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। मामले में नया मोड़ तब आया जब बीती रात पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य के एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा।

वहां से पुलिस को 80 लाख रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सरकारी तिरपाल के बंडल मिले। इस बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज किया और आखिरकार उन्हें एक अन्य गुप्त ठिकाने से धर दबोचा।

पुलिस इस वित्तीय हेरफेर और सरकारी राहत सामग्री की चोरी के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari