Advertisement

Hakimpur – होल्डिंग सेंटर का डर! हकीमपुर सीमा पर सैकड़ों बांग्लादेशियों की उमड़ी भीड़, वापस जाने…

बंगाल

Hakimpur – पहचान करने और होल्डिंग सेंटर से जुड़े दिशा-निर्देश जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बीच हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Hakimpur

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के डर से वापस बांग्लादेश जाने वालों की बड़ी भीड़ अचानक उमड़ पड़ी है।

उत्तर 24 परगना के बशीरहाट संभाग अंतर्गत स्वरूपनगर थाने के बीथारी हकीमपुर ग्राम पंचायत स्थित हकीमपुर चेकपोस्ट पर वापस लौटने के लिए सैकड़ों बांग्लादेशी पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक काफी समय से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे थे।

हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने एक बयान में कहा था कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा, जिसके बाद बीएसएफ उन्हें वापस उनके देश भेजेगी।

इस बयान के बाद डिटेंशन सेंटर भेजे जाने के डर से ये लोग कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द सीमा पार करने के उद्देश्य से हकीमपुर चेकपोस्ट पर जुटने लगे हैं।

स्थिति को देखते हुए बीएसएफ (BSF) और स्थानीय पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari