Advertisement
breaking news

बागमारी में आज एक और सड़क हादसा, विरोध में सड़क जाम

कोलकाता

24 घंटे के अंदर बागमारी में एक और हादसा हो गया है। ट्राम लाइन पर बाइक के फिसलने से 2 लोग घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 9.45 बजे हुआ। कंकुरगाछी से मानिकतला जा रहे रास्ते में बाइक फिसल कर ट्राम लाइन पर पलट गई। जिसमे दो सवार घायल हो गए।

Advertisement

 

स्थानीय निवासियों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के आधे घंटे बाद जाम हटाया गया। कल बागमारी में ट्राम लाइन पर फिसलकर विपरीत दिशा से आ रही क्रेन के पहिए से  एप बाइक ड्राइवर की मौत हो गयी। बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari