breaking news

Bansdroni – बांसद्रोणी में युवक की हत्या का आरोप, एक गिरफ्तार

कोलकाता

बांसद्रोणी (Bansdroni) थाना क्षेत्र के दिनेशनगर इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक पेशे से बिजली मिस्त्री था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात उसकी अपने पड़ोसी से अनबन हो गई। हालांकि तब मामला शांत हो गया था, लेकिन कथित तौर पर धारदार हथियार से उसकी पिटाई की गई थी। लहूलुहान अवस्था में जब युवक को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। आरोपी बांसद्रोणी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari