breaking news

Moyna Bandh – मयना में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की हत्या के आरोप में आज 12 घंटे का बंद, धरना प्रदर्शन -लाठीचार्ज

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पूर्वी मेदिनीपुर के मयना में बीजेपी बूथ अध्यक्ष की हत्या के आरोप में बीजेपी द्वारा आज 12 घंटे के बंद (Moyna Bandh) का आह्वान किया गया। सुबह से दुकानें बंद हैं। बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी सड़कों पर उतरी है। सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Moyna Bandh – बीजेपी विधायक अशोक डिंडा धरने पर बैठे

मयना के बीजेपी विधायक अशोक डिंडा धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। मयना के लोग जानते हैं कि यह हत्या है। हम अब विरोध भी नहीं कर सकते। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि यह विरोध जारी रहेगा।

Share from here