Advertisement
breaking news

Barasat – लापता नाबालिग का क्षत-विक्षत शव बरामद, रणक्षेत्र बना बारासात

बंगाल

Barasat – 3 दिन से लापता नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से बारासात रणक्षेत्र में बदल गया। आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस से झड़प भी हुई जिसमे 2 घायल हुए है।

Advertisement

Barasat

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने काजीपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 35 को जाम कर दिया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

परिवार का यह भी दावा है कि नाबालिग की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों का यह भी दावा है कि इस हत्याकांड में पड़ोसी महिला का हाथ है।

परिवार का दावा है कि गायब होने से पहले नाबालिग को आखिरी बार पड़ोसी महिला के साथ देखा गया था। पुलिस परिवार के दावे की जांच के लिए पड़ोसी से पूछताछ कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari