Advertisement
breaking news

Hooghly – जमाई षष्ठी पर ससुराल गए व्यक्ति का मिला शव

बंगाल

Hooghly – जमाई षष्ठी पर ससुराल गए व्यक्ति का शव मिला है। हत्या का आरोप पत्नी पर लगा है। कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे का कारण पत्नी का विवाहेतर संबंधों है।

Advertisement

Hooghly

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के मकरदह निवासी दीपांकर कुंडू (44) हुगली के वैद्यबाटी में वार्ड 13 के माणिक घोष बागान इलाके में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे।

स्थानीय निवासियों ने बुधवार की रात दीपांकर कुंडू को वैद्यबाटी वार्ड नंबर 8 से सटे एक सुनसान इलाके में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ पाया।

खबर पाकर शेवड़ाफुली पुलिस मौके पर पहुँची और दीपांकर को श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

वहां इलाज के दौरान दीपांकर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार दुखी है। मृतक की बहन ने इस घटना के पीछे ज्योति कुंडू का हाथ बताया है।

बहन ने आरोप लगाया कि “भाभी का का एक युवा पड़ोसी के साथ विवाहेतर संबंध था। मेरे भाई से अक्सर झगड़ा होता रहता था। पिछले तीन-चार दिनों से भाई अपनी पत्नी के पास नहीं आये।

इसी बीच जमाई षष्ठी पर उसे वैद्यबाटी भोजन के लिए घर बुलाया। यहीं पर भाभी के प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।श्रीरामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है।

ज्योति कुंडू को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं रिजु माझी की भी तलाश शुरू हो गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari