Advertisement
breaking news

Behala – मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, नर्स आहत

कोलकाता

Behala के अस्पताल में मरीज की मौत पर परिवार वालों ने हंगामा किया है। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की गई है। घटना में तीन नर्स चोटिल हुई हैं।

Advertisement

Behala

शुक्रवार शाम दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित एक मरीज को ठाकुरपुकुर से बेहाला के विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया।

अंतत: मरीज को बचाया नहीं जा सका। रात करीब 9 बजे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते समय मरीज के परिवार की अस्पताल अधिकारियों से बहस हो गई।

कथित तौर पर रात करीब 10:30 बजे परिवारजनों ने पहले विजिटिंग गेट पर तोड़फोड़ की, फिर आपातकालीन विभाग में प्रवेश किया और उत्पात मचाया।

कथित तौर पर नर्सिंग स्टाफ की पिटाई की गई। तीन नर्सिंग स्टाफ घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि एक नर्स को बाथरूम में ले जाकर मारा गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का कहना है कि, मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था, हमें बहुत कम समय मिला, हमने हर कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे।

सूचना मिलने के बाद पर्णश्री थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari