Maharashtra Election Result – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है।
Maharashtra Election Result
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने नतीजों पर सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने नतीजों में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
उन्होंने कहा है कि यह महाराष्ट्र की जनता का मन हो ही नहीं सकता, हम महाराष्ट्र के लोगों को जानते हैं। संजय राउत ने कहा है कि यह जनता का फैसला नहीं है।
उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने पहले ही यह कह दिया था कि हमारा एक भी प्रत्याशी नहीं हारेगा, और रुझानों में भी ऐसा ही दिख रहा है। यह कैसे मुमकिन हो सकता है।
Share from here
