Advertisement

Behala – बेहाला में बढ़ा तनाव, टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई का आरोप

कोलकाता

Behala – वोटिंग खत्म होते ही बेहाला में तनाव भड़क गया है। वार्ड नंबर 129 के रवींद्रनगर रामकृष्ण पल्ली इलाके में तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप सामने आए हैं।

Advertisement

Behala

तृणमूल नेतृत्व ने बताया है कि पीड़ितों में से एक की हालत गंभीर है। बेहाला पश्चिम से तृणमूल उम्मीदवार रत्ना चटर्जी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही यह हमला किया और तृणमूल सदस्यों को ईंटों और बांस की लाठियों से बेरहमी से पीटा।

वार्ड नंबर 129 के पूर्व पार्षद और राज्य तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक सचिव अंजन दास को भी पीटा गया है जिससे उनके सिर में चोट आई।

तृणमूल के कई अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। घायल लोगों को इलाज के लिए विद्यासागर अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर थी उसे SSKM अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari