Advertisement

Bhatpara – भाटपारा में तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला, भाजपा पर आरोप

कोलकाता

Bhatpara: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अंतर्गत आने वाले भाटपारा नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में मतदान के बाद भारी हिंसा की खबर सामने आई है।

Advertisement

Bhatpara

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता तापस दास पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसका आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगा है।

बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तृणमूल कार्यकर्ता तापस दास अपने बूथ पर खड़े थे।

चश्मदीदों और पीड़ित पक्ष के अनुसार, उसी समय वहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और उनके साथ बहस शुरू कर दी।

देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तापस दास की पिटाई की, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से घायल तापस दास को भाटपारा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, उनकी चोटें काफी गहरी थीं और स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया।

फिलहाल उन्हें कमरहाटी के सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari