Advertisement

Belur Fire – बेलूर की अंबिका जूट मिल में लगी आग

बंगाल

Belur Fire – बुधवार सुबह हावड़ा के बेलूर थाना इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अंबिका जूट मिल में लगी।

Advertisement

Belur Fire

आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने कटिंग सेक्शन से घना धुआं निकलते देखा और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इलाके में भीड़भाड़ होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि आखिरकार स्थिति पर काबू पा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही बड़ाबाजार में भी आग लगने की घटना घटी थी जिसपर कुछ देर बाद काबू पाया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari