Advertisement

Liluah – लिलुआ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध शराब व बीयर जब्त

बंगाल

Liluah – लिलुआ थाना अंतर्गत मनसा कॉलोनी इलाके में पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

Advertisement

Liluah

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मनसा कॉलोनी स्थित ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब और बीयर की 50 बोतलें जब्त की हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का काला कारोबार चल रहा था।

आरोप है कि पहले यह धंधा भरत पासवान नामक व्यक्ति चलाता था, लेकिन वर्तमान में उसके बेटे अपने पिता के इस अवैध साम्राज्य की कमान संभाल रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने टार्जन पासवान नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस इस गिरोह के मुख्य नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

लिलुआ थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari