Advertisement
pm modi

बंगाल में नतीजों के बाद हो रही हिंसा पर PM मोदी ने जताई चिंता, राज्यपाल धनखड़ से फोन पर की बात

बंगाल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है, अलग-अलग इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से बात की है और हालात पर चिंता व्यक्त की है।

Advertisement

 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात कर बंगाल में जारी हिंसा को लेकर चिंता व्यक्ति की है।

 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसके बाद से ही राज्य में हिंसा का दौर जारी है। बंगाल के कई जिलों में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट, रेप और हत्या होने की शिकायत सामने आई है।

 

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया है आरोप भारतीय जनता पार्टी ने भी आरोप लगाया है कि नंदीग्राम, कोलकाता, आसनसोल समेत कई इलाकों में उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं की दुकानें लूट ली गई हैं, घरों में आग लगाई गई है। कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari