Advertisement
breaking news

बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन

कोलकाता

बांग्ला फिल्म अभिनेत्री और अभिनेता शंकर चक्रवर्ती की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। सोनाली चक्रवर्ती ने सोमवार तड़के करीब चार बजे दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।अस्पताल से जारी बयान में कहा गया है कि कैंसर से संबंधित समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। टॉलीवुड ने सोनाली के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari