Advertisement

Morbi Bridge Collapse: PM मोदी ने जताया दुख, कहा मेरा मन मोरबी में है

गुजरात

गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मन मोरबी में है। पीएम मोदी ने कहा, ‘एक तरफ दर्द से भरा दिल है। दूसरी तरफ कर्म और कर्तव्य पथ है। करुणा से भरा मन उन पीड़ित परिवारों के बीच में है। हादसे में जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा है, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। गुजरात सरकार पूरी शक्ति से कल शाम से राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। केंद्र की तरफ से राज्य सरकार को पूरी मदद दी जा रही है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। सेना और वायुसेना भी राहत के काम में जुटी हुई है।’

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari