बंगाली अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल को मिल रही दुष्कर्म की धमकियां, पुलिस में की शिकायत

कोलकाता

बंगाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल ने रेप की धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संदर्भ में कोलकाता पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार रेप की धमकियां मिल रही थीं।

टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले साल जुलाई के बाद से उन्हें रेप की धमकियां मिलनी शुरू हुई। उन्हें इंस्टाग्राम पर इस तरह के मैसेजेस मिल रहे थे। 

एक्ट्रेस प्रत्यूषा पॉल ने दावा किया कि  ”मैं जितनी बार भी उस इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करती हूं, उसके बाद फिर से नया अकाउंट बन जाता है और धमकी दी जाती है।”

 

तीन बार लालबाजार जाने के बाद इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस ने आईटी एक्ट-2000 और आईपीसी की धारा 354-ए/डी, 506 और 509 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share from here