Advertisement
breaking news

पार्क होटल में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने किया 37 लोगों को गिरफ्तार

कोलकाता

कोरोना के नियमों की अनदेखी करते हुए कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के पार्क होटल में पार्टी चल रही थी जहाँ जोर-जोर से साउंड बजाया जा रहा था और डांस किया जा रहा था। मौके पर पुलिस ने धावा बोला तो पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की गई।

Advertisement

 

पुलिस ने पार्क स्ट्रीट के पार्क होटल से 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर देर रात तक होटल में  बिना कोरोना नियमों का पालन किए पार्टी चल रही थी।सूचना मिलते ही पुलिस वहां गई। पुलिस के साथ धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक मर्सिडीज और एक्सयूवी 500 कार जब्त की है। इसके साथ डीजे, एम्पलीफायर, लिकर की बोतलें, 38 मोबाइल, हुका सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

 

गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari