भारत स्काउट्स एन्ड गाइड्स पश्चिम कोलकाता की प्रतियोगिता सम्पन्न

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। भारत स्काउट्स एन्ड गाइड्स पश्चिम कोलकाता द्वारा छठी जिला स्तरीय प्रतियोगिता तारासुन्दरी पार्क में सम्पन्न हुई।

नौ स्काउट समूहों में आकाश सिंह कुशवाहा एवं स्वप्निल उपाध्याय के नेतृत्व में श्री जैन विद्यालय का स्काउट ग्रुप विजयी रहा जिसे जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गनेरीवाल ने ट्राफी प्रदान की।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, पार्षद विजय ओझा, समाजसेवी जगमोहन डागा, ओम जालान, कीर्ति शाह, जिला मुख्य संरक्षक राकेश हिम्मतसिंहका, अविनाश गुप्ता, सुबर्ना मालाकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share from here