Advertisement
breaking news

डेथ वारंट पर रोक नहीं, निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता साफ

देश

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के दोषियों की डेथ वारंट पर रोक करने वाली याचिका खारिज कर दिया है। विनय, अक्षय औऱ पवन ने याचिका दायर कर 20 मार्च के डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग की थी। अब 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे सभी दोषियों की फांसी का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया था कि पवन की क्यूरेटिव याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया था कि पवन ने दूसरी दया याचिका दाखिल की थी लेकिन राष्ट्रपति ने उसपर विचार करने से मना कर दिया क्योंकि पहली दया याचिका सम्पूर्ण थी। ए पी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट को इस बात की जानकारी दी और कहा कि अक्षय की दया याचिका राज्यपाल के पास लंबित है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari