सनलाइट,कोलकाता। भारतीय संस्कृति संवर्द्धन समिति के तत्वावधान में बागबाजार बिचाली घाट पर देव दीपावली मनाई गई।

समारोह का शुभारंभ शंख ध्वनि से हुआ और अभिक सेन ने भगवान शिव का गीत प्रस्तुत किया।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने बतौर प्रधान वक्ता कहा कि देव दीपावली एवं अन्य इस प्रकार के पारंपरिक आयोजनों से हमारी संस्कृति पुष्ट होती है।
समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्तिक का महीना और मां गंगा का किनारा देव दुर्लभ है।
देवताओं द्वारा त्रिपुरासुर के लड़को के आतंक से मुक्ति दिलाने वाले भगवान शंकर की पूजा हेतु मनाया गया उत्सव देव दीपावली है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोलकाता महानगर कार्यवाह विभास मजूमदार ने देव दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है।
समाजसेवी महावीर बजाज ने बताया कि देव दीपावली का आयोजन हमें ऊर्जा प्रदान करता है।
समारोह के अध्यक्ष भोमराज सरावगी ने सभी को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मंत्री शैलेश बागड़ी ने संस्था का परिचय दिया। समारोह का संचालन संजय मंडल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपमंत्री आर्य नितिन ने किया।
महेश केडिया, राजू लाठ, राजकुमार भाला, बृजेश बागड़ी एवं प्रीति सेठिया ने अतिथियों को गोबर से निर्मित धूप देकर सम्मानित किया।
सैंकड़ो लोगों की उपस्थिति में गंगा में 1000 दीपदान किए गए। पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय ने गंगा आरती की।
महावीर प्रसाद रावत, सुशील राय, शिव सोनकर, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कमल शाह, विजय भाला, दिनेश केडिया, गायत्री बजाज, अपूर्वा पाण्डेय, उषा पांडेय, भास्कर माइती,
श्रीपाल जैन, सुरेश साव, अरिंदम राय प्रभृति अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित कई लोग मौके पर उपस्थित थे।
