Advertisement
breaking news

भास्कर समूह के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

देश

मध्यप्रदेश के भास्कर समूह के देशभर में फैले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आइटी की इन्वेस्टिगेशन विंग ने मीडिया समूह के अलावा करीब 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की है।

Advertisement

 

इन प्रतिष्ठानों में मॉल, फैक्ट्री, ज्वेलरी, नमक, माइनिंग, रियल स्टेट आदि व्यवसाय शामिल हैं। यह कार्रवाई भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद समेत आधा दर्जन स्थानों पर जारी है।

 

भोपाल के ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भास्कर के मालिक अग्रवाल बंधुओं यानि भास्कर के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, गिरीश और पवन अग्रवाल के घर सहित भास्कर के प्रमोटर्स के आवास और दफ़्तरों पर भी आइटी की टीम पहुंची।

 

वहीं प्रेस काम्पलेक्स स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग की टीम ने सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया। इसके लिए सर्च टीम का सहयोग सीआरपीएफ़ और स्थानीय मध्य प्रदेश पुलिस कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari