Advertisement

भोमिया महाराज का प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

सामाजिक

भोमिया बाबा भक्त मण्डल, कोलकाता द्वारा भोमिया महाराज का ग्यारहवां प्रतिष्ठा महोत्सव श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मन्दिर बड़ाबाजार में मनाया गया। परमात्मा भगवन्त के स्नात्र महोत्सव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

इस दौरान भोमिया महाराज की अष्ट-प्रकारी पूजा की गयी। संस्था के सदस्य एवं श्री महावीर जैन मण्डल हावड़ा द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी। अनिल दफ्तरी, गौतम लुनिया, सुरेंद्र बेगानी, सिद्धार्थ बेगानी, संजय भंडावत एवं भोमिया बाबा भक्त मण्डल द्वारा “एक शाम-बाबा भोमिया के नाम” कार्यक्रम में भजनों से संगीतमयी प्रस्तुति दी गयी। रात्रि 10 बजे बाबा की भव्य आरती की गयी। इस दौरान मन्दिर में भक्तों का मेला मन्दिर में लगा रहा तथा प्रांगण जयकारे की गूंज उठा।

प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जिनेन्द्र गोलछा, सचिव अमित कोठारी कार्यकर्ता वीरू लुनिया, संजय गांधी, शैलेश कोठारी, सुरेश कोचर, शिखर (गप्पू) गोलछा, योगेश दूगड़, संदीप जैन, गौतम बेगानी, विपुल संघानी, सुशील छाजेड पायल कोठारी, उषा गांधी एवं प्रीति सेठिया ने मुख्य भूमिका निभायी।

समीर नाहटा का भक्तों के स्वागत किया। जेठमल मनीष कुमार कोचर, लालचंद ज्ञानचंद, विमल चन्द सेठिया, कंवरलाल, मनोज कुमार झंवरी, सुशील, संजय, राजेश गोलछा, श्रीप्रकाश रांका, भंवरी देवी, हंसराज कोठारी सपरिवार प्रातः काल से कार्यक्रम के मंगल होने तक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पटावरी द्वारा किया गया। संस्था के मार्गदर्शक ललित लुनिया ने महोत्सव को सफल बनाने हेतु सकल संघ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिवंगत महेंद्र राज मेहता “मुन्ना” को भी संस्था ने याद किया और उनके अवदानों से समाज को अवगत करवाया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari