Advertisement
breaking news

पश्चिम बंगाल – चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पेश किया बजट, जाने ख़ास बिंदु

बंगाल

पंचायत चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार आज बजट पेश कर रही है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश करते हुए कहा दुआरे सरकार की दुनियाभर में तारीफ हुई है।उन्होंने कहा कि दुआरे सरकार के माध्यम से राज्य सरकार बहुत से लोगों तक पहुंचने में सफल रही है। 3 लाख 71 हजारजगहों पर सरकारी कैंप लगाए जा चुके हैं। दुआरे सरकार से प्रदेश के 9 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। केंद्र पर निशाना साधते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया कि केंद्र की गलत अर्थव्यवस्था की वजह से देश की जनता महंगाई का खामियाजा भुगत रही है। राज्य में जीएसटी संग्रह दर 24.46 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सरकार आशावादी है कि बंगाल में वित्तीय विकास दर 8.41 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी आदि परियोजनाओं की पूरे विश्व में सराहना हुई है। सरकार का मकसद आम लोगों के साथ खड़ा होना है। वर्ष 2022-23 में सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सिंचाई का भी विकास किया गया है। सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। किसानों के लिए फसल बीमा योजना उनमें से एक है। इसका फायदा किसानों को मिला है। मक्का की खेती को लेकर उत्साह बढ़ा है। यही बात दालों और तिलहन पर भी लागू होती है। 9 करोड़ लोगों को खाद्यसाथी योजना के दायरे में लाया गया है। घर-घर राशन पहुंचाया गया है। स्वनिर्भर परियोजनाओं में महिलाओं पर विशेष बल दिया गया।

Advertisement

बजट के मुख्य बिंदु –

प्रदेश की 1.88 करोड़ महिलाएं लक्ष्मी भंडार में जुडी है उन्हें 60 साल बाद वृद्धा पेंशन के रूप में 1000 रूपए भत्ता मिलेगा।
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि 18-60 वर्ष की आयु के मछुआरों की मृत्यु होने पर परिवारों को दो लाख रूपए मुआवजा मिलेगा।
18 से 45 साल तक के 2 लाख युवाओं को भविष्यत क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंकों से अधिकतम 5 लाख का ऋण मिल सकेगा।
रास्ता श्री के तहत 11500 किलोमीटर तक ग्राम में सड़कें बनेंगी और पुरानी सड़कों का नवीनीकरण होगा जिसके लिए 3000 करोड़ का आवंटन होगा।

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए और 3 प्रतिशत डीए अगले मार्च से लागू किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari