बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके बताया था कि उन्हें लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। मैं डॉक्टर के द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं तो प्लीज तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। मैं भाप, विटामिन सी और खाना खा रही हूं साथ ही अपना मूड खुश रख रही हूं। कृपया करके इस परिस्थिति को हल्के में ना लें। मैंने भी सारी सावधानियां बरती थी फिर भी मैं इस वायरस की चपेट में आ गई। मास्क पहनें, अपने हाथों को धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
Share from here
