Advertisement

Bidhannagar – बिधाननगर कॉलेज के स्ट्रांगरूम के बाहर टीएमसी – बीजेपी में झड़प, लाठीचार्ज

कोलकाता


Bidhannagar – बिधाननगर कॉलेज के सामने टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिला।

Advertisement

Bidhannagar

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटनास्थल पर दोनों दलों के उम्मीदवार भी मौजूद रहे।

हालात को काबू में करने के लिए बिधाननगर पुलिस ने माइकिंग कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आरोप है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीजेपी के टेंट के भीतर जबरन तृणमूल का झंडा लगा दिया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।

मौके पर राजारहाट न्यूटाउन से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष कनौरिया, बिधाननगर केंद्र से उम्मीदवार डॉ. शारद्वत मुखोपाध्याय और राजारहाट न्यूटाउन से तृणमूल उम्मीदवार तापस चट्टोपाध्याय मौजूद थे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बल और बिधाननगर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पहले माइकिंग की गई और बाद में हालात बिगड़ने पर लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari