Advertisement
breaking news

Delhi – दिल्ली के विवेक विहार में आग, 9 की मौत

दिल्ली

Delhi – दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां चार मंजिला इमारत में आग लग गई।

Advertisement

Delhi

आग में अब तक 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। मृतकों में 2 महिलाएं, एक बच्चा और 6 पुरुष शामिल हैं।

घटना में 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जो अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ। अनुमान है कि आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी एसी यूनिट में विस्फोट के कारण लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस हादसे में दूसरी मंजिल पर रहने वाले अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, बेटे, निशांत जैन, अंचल जैन ( पत्नी निशांक जैन), आकाश जैन ( पुत्र निशांक जैन) की मृत्यु हो गई।

इनके अलावा शिखा जैन नितिन जैन, उनकी पत्नी पत्नी शैले जैन और पुत्र सम्यकन जैन की भी मौत हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari