Advertisement
breaking news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, कुछ दूरी पर फटा बम

देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। नालंदा में मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के दौरान सिलाव में एक युवक ने बम फोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस के अनुसार बम पटाखे वाला था।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक शुभम आदित्य इस्लामपुर के सत्यारगंज गांव का रहने वाला है और वह राष्ट्रीयता संबंधित कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

 

गिरफ्तार युवक का कहना है कि वह राष्ट्रीयता से संबंधित कार्यक्रम चला रहा हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इस बात को सुन नहीं रहे थे। इसलिए उन्हें ध्यानाकर्षण कराने के लिए बम छोड़ा है। गिरफ्तार युवक बीएससी स्नातक कॉलेज इस्लामपुर में पढ़ाई कर रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari