Advertisement

बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार आज

बिहार

बिहार में आज नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरेजडी) को संख्या के आधार पर ज्यादा मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, सहयोगी कांग्रेस को 2 मंत्री पद का ऑफर है।

Advertisement

बिहार में कुल 31 मंत्री होंगे। डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को आज शपथ नहीं दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पद खाली रखे जा सकते हैं।

आरजेडी कोटे से 16 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा जेडीयू से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्री शामिल होंगे। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक विधायक को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी शपथ का न्यौता मिला है। कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari