Advertisement
breaking news

फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

खेल देश

फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फीफा ने थर्ड पार्टी के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए भारत के फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किया है।

Advertisement

जिससे अक्टूबर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 फिलहाल भारत मे नही होगा। हालांकि, फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा।

फीफा ने अपने बयान में कहा कि फीफा परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को  ‘अनुचित हस्तक्षेप’ की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
 
फीफा ने कहा है कि AIFF  कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के आदेश के निरस्त होने और AIFF प्रशासन द्वारा दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari