Advertisement

बिहार में आज बैठकों का दौर, नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला

बिहार

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम साबित हो सकता है। राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच एक साथ कई दलों ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, ऐसे में सभी की निगाहें इन बैठकों पर जा टिकी हैं।

Advertisement

आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के अलावा एनडीए में उसकी सहयोगी जीतन राम मांझी की पार्टी हम के अलावा महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। तीनों पार्टियों के विधायक दल की बैठक में क्या कुछ होता है, इसको लेकर अभी से ही कयासों का दौर शुरू हो गया है।

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में बड़ा फैसला ले सकते हैं और एनडीए का साथ छोड़कर फिर पुराने गठबंधन से हाथ मिला सकते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari