जमुड़िया थाना पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस ने बाइक चोर के दो शातिरो को पकड़ा है। जमुडिया थाना क्षेत्र में कई दिनों से बाइक चोरी की घटनाये सामने आ रही थी। पुलिस ने इन घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम गठित की और क्षेत्र में पैनी नजर रखने को कहा गया इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक चोर को रंगे हाथों धर दबोचा।

आरोपियों का नाम राहुल रुईदास और दानिश अहमद खान बताया जा रहा है। पुलिस ने इन दोनों के पास पहले एक बाइक बरामद की फिर पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्होंने चार चोरी के बाइक के बारे में पुलिस को बताया।

पुलिस ने कुल पांच बाइक बरामद किया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है एवं इनके गैंग के बाकी शातिरो को पकड़ने की तैयारी में है।

Share from here