आज 108 पालिका चुनाव में हिंसा के आरोपों पर भाजपा ने कल 12 घंटे का बंगाल बंद का आह्वान किया है। आज चुनाव में दिन भर हिंसा देखने को मिली।
इससे पहले पश्चिम बंगाल में हो रहे 108 निगम चुनाव में हिंसा के आरोप में उत्तर कोलकाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
वही डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज राज्य में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। राज्य में 108 नगर पालिकाओं में 77 फीसदी वोट पड़े है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। राज्य में आज शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं। कल बीजेपी ने बंद बुलाया है, सभी सरकारी और निजी कार्यालय, परिवहन चालू रहेंगे। अगर कोई जोर जबरदस्ती करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
Share from here
