Advertisement
breaking news

BJP Candidate 8th List – भाजपा ने जारी की 8वी सूची, बीरभूम से आईपीएस देबाशीष धर को टिकट

बंगाल देश

BJP Candidate 8th List – बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है।

Advertisement

BJP Candidate 8th List

लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बीरभूम और झाड़ग्राम से उम्मीदवार के नाम घोषित हुए हैं। बिरभूम से आईपीएस देबाशीष धर को टिकट मिला है। झाड़ग्राम से प्रणत टुडू को टिकट मिला है।

इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा से 3 पंजाब से 6 नामों का एलान किया है। पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर को टिकट दिया है।

परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। इसके अलावा लिस्ट में पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू,

जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट (अजा) से हंस राज हंस को टिकट दिया गया है।

जाजपुर से रबिन्द्र नारायण बेहरा, कन्दमाल से सुकान्त पाणिग्रही और कटक से भर्तहरि महताब को टिकट मिला है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari