breaking news

Kolkata Metro ने लगाया राज्य पर काम मे सहयोग न करने का आरोप

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Metro ने सीधे तौर पर राज्य प्रशासन और कोलकाता पुलिस पर मेट्रो के काम करने में असहयोग का आरोप लगाया है।

Kolkata Metro

संबंधित मेट्रो डेवलपर आरवीएनएल ने बार-बार कोलकाता पुलिस, बिधान नगर पुलिस और राज्य प्रशासन को हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन से बेलेघाटा मेट्रो स्टेशन तक काम करते समय पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर यातायात को अवरुद्ध करने के लिए लिखा है।

लेकिन आरोप है कि कोई सहयोग नहीं किया गया। हाल ही में सुरक्षा आयुक्त ने बेलेघाटा मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। बताया जाता है कि वहां का काम देखने के बाद उन्होंने निराशा व्यक्त की।

जिस गति से काम होना चाहिए था वह राज्य प्रशासन के असहयोग के कारण लगभग रुक गया है। मेट्रो ने बताया कि विधान नगर कमिश्नरेट और कोलकाता पुलिस ने आरवीएनएल से यातायात सुचारू रखने के लिए जो भी अनुरोध किया था, वह सब पूरा कर लिया गया है।

फिर भी राज्य प्रशासन का असहयोग मेट्रो अधिकारियों के काम पूरा होने में बाधक बना हुआ है। हाल ही में मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त दो दिनों के लिए कोलकाता आये थे।

उन्होंने नोआपाड़ा से दमदम केंट तक मेट्रो कार्य और हेमंत मुखर्जी स्टेशन से बेलेघाटा स्टेशन तक मेट्रो सेवा की समीक्षा की।

वहां बेलेघाटा से लेकर स्टेशन तक की सारी गतिविधियों को देखकर निराशा व्यक्त की। कोलकाता मेट्रो की स्पष्ट शिकायत है कि राज्य से एनओसी नहीं मिल रही है।

इसके चलते मेट्रो कॉरिडोर का काम पूरा होना संभव नहीं हो पा रहा है। एक बयान में, अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को बाईपास के माध्यम से बेलेघाट स्टेशन तक सुरक्षित रूप से पहुंचने के लिए अतिरिक्त सड़कों की आवश्यकता है।

90 मीटर सड़क और बनानी है। इसलिए मौजूदा सड़क के एक हिस्से पर ट्रैफिक रोका जाना चाहिए लेकिन उसके लिए इजाजत नहीं मिल रही है।

Share from here