kailash vijayvargiya surpankha comment

कैलाश विजयवर्गीय को मिली जेड प्लस की सुरक्षा

बंगाल
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए पथराव में चोटिल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी जा रही है और यात्रा करने के लिए बुलेट प्रूफ कार मिलेगी।
गत गुरुवार को जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था तब कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल थी और उनकी गाड़ी पर जबरदस्त पथराव हुआ था। उनके हाथ पर ईंट लगी थी। हमले के बाद जब उन्होंने अपना मेडिकल कराया तो उसमें पता चला कि उनके हाथ में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया है। 
काफिले पर पथराव के बाद जेपी नड्डा ने कहा था कि उनकी गाड़ी बुलेट प्रूफ थी इसलिए उनकी जान बच गयी। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं बंगाल के भाजपा प्रभारी के तौर पर विजयवर्गीय लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं। 
Share from here