मजदूर सेल ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। भारतीय जनता मजदूर सेल उत्तर कोलकाता जिला द्वारा वार्ड 42 में महात्मा गांधी रोड़ पर एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया।

 

इस अवसर पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष राजू इयंगर ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुकरण करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में अजय उपाध्याय, नेपाल चक्रवर्ती, गोपाल मिश्रा, सुनील सक्सेना, किशन गोयल, कुंती सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share from here