ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है भाजपा : सुब्रत मुखर्जी 

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से नहीं जीतने पर ममता बनर्जी की हत्या भी करवा सकती है।

 

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी सत्यता की प्रतिमूर्ति हैं। वह अगर अमेरिका भी जाती हैं तो हवाई चप्पल पहनती हैं। लोगों की सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की, संसार नहीं बसाया। अपना पूरा जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। बावजूद इसके उन्हें विभिन्न तरीके से परेशान किया जा रहा है। इसमें पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर भाजपा किसी दिन ममता की हत्या करवा दे।

Share from here