Advertisement
sunlight news

उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता की हत्या के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

बंगाल
कोलकाता। उत्तर 24 परगना के हालीसहार में भाजपा के बूथ अध्यक्ष साकत भयाल की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोमनाथ गांगुली उर्फ केले सोमनाथ, सुदीप घोष उर्फ राइडर बाबाई और सुमन साहा उर्फ लाचार के तौर पर हुई है। 
हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में इन तीन लोगों का नाम था। शनिवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने इन तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
दरअसल, शनिवार शाम सैकत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सैकत के हमलावरों ने दो और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिन्हें कल्याणी जेएनएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए ममता बनर्जी के इशारे पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हिंसा का रास्ता अख्तियार किया है। पूरे विधानसभा चुनाव को रक्तरंजित करने की कोशिश हो रही है। 
इस संबंध में उत्तर 24 परगना के तृणमूल अध्यक्ष और राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दावा किया है कि यह हत्या भाजपा की आपसी गुटबाजी की वजह से हुई है। पुराने और नए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की वजह से ही हत्या की गई है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari