Advertisement
sunlight news

टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी गिरफ्तार

अन्य

टीआरपी केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि फर्जी टीआरपी मामले में विकास खानचंदानी से मुंबई पुलिस पहले कई बार पूछताछ कर चुकी है।

Advertisement

 

टीआरपी के घोटाले को लेकर इस साल अक्टूबर में खुलासा हुआ था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने हंसा रिसर्च ग्रुप (Hansa Research Group) के जरिए एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों को देखने के लिए रिश्वत दी जा रही थी, हालांकि रिपब्लिक टीवी ने आरोपों से साफ इनकार किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari