sunlight news

सचिवालय घेराव : भाजपा-पुलिस में हिंसक संघर्ष, आग्नेयास्त्र बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। राज्य सचिवालय नवान्न घेराव के दौरान हावड़ा व अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त टकराव हुआ है। हावड़ा मैदान में तो पुलिस‌ व कर्मियों के बीच हाथापाई हुई है। कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। 
पुलिस ने दावा किया कि हावड़ा मैदान से एक भाजपा कार्यकर्ता के पास से आग्नेयास्त्र बरामद किए गए। कथित तौर पर बमबारी भी हुई है। 
मल्लिकफाटक के पास भाजपा कर्मियों ने टायर जलाकर पथराव किया गया है। जुलूस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। कई भाजपा कार्यकर्ता आंसू गैस के गोले से बचने के लिए गली में घुस गए। पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर जुलूस को पीछे धकेला है।
हेस्टिंग्स मोड़ पर पुलिस ने भाजपा के जुलूस में बाधा डाली। पुलिस ने जुलूस रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। कैलाश विजयवर्गीय और लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेता हेस्टिंग्स चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। 
संतरागाछी से सायनतन बसु और राजू बनर्जी के नेतृत्व में एक जुलूस नवान्न की ओर बढ़ा। जुलूस ने बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। उस समय पुलिस ने वाटर कैनन से पानी का छिड़काव शुरू किया। भाजपा नेता राजू बनर्जी पानी में गिर भी गए। फिर भाजपा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान कई भाजपा समर्थक घायल हुए है। 
Share from here