BJP on TMC – भाजपा ने आज राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर प्रेस कांफ्रेंस की। शहजाद पूनावाला ने उत्तर 24 परगना की घटना का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि 24 परगना में एक महिला के साथ किस प्रकार से बर्बरता हुई होगी जिसके हाथ पैर बांध के उसके शरीर पर गंभीर चोटे करके और उसके चेहरे को जला दिया जाता है ताकि उसकी पहचान ना हो पाए।
BJP on TMC – Talibani mindset and culture government is running in West Bengal
शहजाद ने कहा कि मां माटी मानुष की तृणमूल सरकार तालिबानी माइंडसेट एंड कल्चर की सरकार बन गई है जिसने 2021 में वापसी की तो पोस्ट पोल वायलेंस के नाम पर कई महिलाओं के साथ रिवेंज रेप की घटनाएं हुई।
BJP on TMC
उन्होंने कहा कि कहीं पर 10 वर्षीय 12 वर्षीय लड़की तो कहीं पर 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। एक छोटी सी बच्ची के साथ बलात्कार होता है तो ममता दीदी कहती है यह लव अफेयर गोन रॉन्ग है।
महिलाओं के साथ और भी अनाचार दुराचार होता है 15-15 घटनाएं 20-30 दिन में हो जाती है तब इस पर तृणमूल कांग्रेस दोषा रोपण किसी और पर करती है। इन घटनाओं पर राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, स्वाति मालीवाल, इंडिया गठबंधन के नेता क्यों नही बोलते हैं।
