Advertisement

पंजाब – BJP ने गठबंधन का किया एलान, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव

पंजाब

बीजेपी मुख्यालय मे आज जेपी नड्डा ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। इसमें भाजपा ने सीट बंटवारे के बारे में बताए हुए कहा कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

 

जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहां एक मज़बूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।

 

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से मुझे मैसेज आया था कि प्रधानमंत्री ने एक निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रीमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा वे हमारे पुराने मित्र है। लेकिन अगर वे काम न करें तो उन्हें निकाल देना।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari